Advertisement

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार


शिमला: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना ढली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 08 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को गश्त और नशा तस्करी की रोकथाम के दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि साहिब सिंह उर्फ सन्नी सरदार और दीपक वर्मा अपने ठिकाने पर हेरोइन रखकर स्थानीय युवाओं को इसकी आपूर्ति कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संबंधित स्थान पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान कमरे से लगभग 08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस मामले में अभियोग संख्या 69/2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक वर्मा पुत्र हरदेव वर्मा, निवासी ठियोग (जिला शिमला) तथा साहिब सिंह उर्फ सन्नी सरदार पुत्र स्वर्गीय गुरनाम सिंह, निवासी संजौली (शिमला) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *