
शिमला – NEET पेपर लीक मामले को लेकर सियासी खींचतान लगातार जारी है। आत्महत्या करने वाले छात्रों की याद में शिमला में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैंडल मार्च की कॉल दी है। मुख्यमंत्री की इस कॉल पर भाजपा ने निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कैंडल मार्च केवल राजनीतिक मकसद से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पेपर लीक मामले को गंभीरता से लिया गया है और सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बना रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से दिए गए कैंडल मार्च के आह्वान पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कैंडल मार्च केवल राजनीतिक मकसद से किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पेपर लीक मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बना रही है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने की अपील करते हुए कहा कि संसद इस विषय पर सख्त कानून बनाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कैंडल मार्च केवल राजनीतिक मंशा से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएमओ के बाहर धरना दिया और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंधमारी की गई। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से आंदोलन कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा कि वे नौटंकी बंद करें।











Leave a Reply