Advertisement

विधानसभा सचिवालय पहुंचने पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का स्वागत

Spread the love


शिमला। चौदहवीं विधान सभा के 12वें सत्र के 8वें दिन की कार्यवाही का संचालन करने के लिए विधान सभा सचिवालय पहुंचने पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का उप-सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार केवल सिंह पठानियां ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच सदन की कार्यवाही से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर संवाद भी हुआ। सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही को लेकर विधान सभा सचिवालय में आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *