Advertisement

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, दो दिन का पुलिस रिमांड


शिमला। सोशल मीडिया पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने संबंधी भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 110/2026, दिनांक 27 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। यह मामला धारा 353(1)(b), 196(1)(b) एवं 336(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है।
पुलिस जांच के अनुसार कर्मचन्द भाटिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन से संबंधित पोस्ट प्रसारित की, जबकि पुलिस के मुताबिक ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने उक्त पोस्ट को एआई आधारित एप्लीकेशन की सहायता से तैयार कर फेसबुक पर अपलोड करने की बात बताई है।
मामले में पुलिस ने आरोपी को 27 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। वहीं, 28 अगस्त 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय जेएमआईसी-8, शिमला के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार सूचना के प्रसार को लेकर पुलिस गंभीर है। कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *