
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री की यह मुलाकात सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हुई, जिसमें प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत किया और दोनों ने आपसी संवाद के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।


Leave a Reply