Advertisement

पाँचवें दिन की कार्यवाही के लिए विधान सभा सचिवालय पहुँचे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां


शिमला: चौदहवीं विधान सभा के 12वें सत्र (मॉनसून सत्र) के पाँचवे दिन की कार्यवाही का संचालन करने के लिए विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सलामी ली। विधान सभा परिसर में उनके पहुँचने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सलामी दी गई, जिसे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने स्वीकार किया। इसके उपरांत वे सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए विधान सभा भवन की ओर रवाना हुए। मॉनसून सत्र के पाँचवे दिन भी सदन में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और कार्यवाही प्रस्तावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *