
शिमला –
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने 78 ग्राम अफीम बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को परहाट पुल, एचपीपीसीएल डैम के समीप पुलिस टीम गश्त एवं चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 78 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी की पहचान मानस चौहान पुत्र अत्तर सिंह, निवासी झगटन, जिला शिमला, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 37/2026, दिनांक 20 अगस्त 2026, धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।


Leave a Reply