Advertisement

लदारचा मेले के अवसर पर स्पीति में 24 अगस्त को स्थानीय अवकाश : उपायुक्त किरण भड़ाना

Oplus_16908288


केलांग, 14 अगस्त – उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते स्पीति उपमंडल के लिए वर्ष 2026 की स्थानीय छुट्टी में बदलाव किया है। इसके तहत 24 अगस्त 2026, सोमवार को काजा में आयोजित होने वाले लदारचा मेले के अवसर पर स्पीति उपमंडल के अधिकार क्षेत्र में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि यह स्थानीय अवकाश पूर्व में जारी कार्यालय आदेश संख्या DC/LS-RIA (Local Holiday)/2026-342-356, दिनांक 19 जनवरी 2026 के क्रम में संशोधन के रूप में प्रभावी होगा।
यह स्थानीय अवकाश केवल स्पीति उपमंडल के अधिकार क्षेत्र में लागू रहेगा। लदारचा मेले के अवसर पर घोषित इस अवकाश के कारण संबंधित सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य प्रभावित रहेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को लदारचा मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *