Advertisement

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया


शिमला –
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन बुधवार को कांगड़ा जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में हुआ। वे 82 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामचंद भाटिया ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया तथा वह क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहते थे।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *