Advertisement

चम्बा सड़क हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक


शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला चम्बा के बनीखेत स्थित लाहड़ में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में आल्टो कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई।
अपने शोक संदेश में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है, जिसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से बरसात के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें, क्योंकि प्रदेश में बादल फटने और सड़कों पर भूस्खलन जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दे और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करे।
उन्होंने बताया कि उन्होंने एक दिन पूर्व ही वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों से मानसून के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया था। पठानिया ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *