Advertisement

एजी चौक के पास खराब वाहन हटाया गया, शिमला में यातायात सामान्य


शिमला, 27 जुलाई 2026। आज शाम करीब 4:50 बजे एजी चौक के समीप एक वाहन खराब होने के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब वाहन को सड़क से हटाकर मार्ग को पूरी तरह यातायात के लिए बहाल कर दिया।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वर्तमान में शिमला शहर में यातायात सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिला शिमला पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *