Advertisement

शिमला में ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खराब निजी बस को हटाकर यातायात किया बहाल


शिमला –
शिमला शहर में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे विंटर फील्ड और ओल्ड बस स्टैंड के बीच एक निजी बस अचानक खराब होने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस शिमला ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब वाहन को सड़क से सुरक्षित हटाया और मार्ग को यातायात के लिए पूर्ण रूप से बहाल कर दिया।
ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य कर लिया गया। वर्तमान समय में शिमला शहर में यातायात पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिला शिमला पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी यातायात नियमों के पालन और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *